Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब के लिए खतरे की घंटी! होशियारपुर, गुरदासपुर सहित इन इलाकों को तैयार रहने के निर्देश…

तलवाड़ा: लगातार हो रही बारिश के कारण पोंग डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए नहरी विभाग ने संभावित बाढ़ के मद्देनज़र पूर्व चेतावनी (अलर्ट) जारी किया है। नहरी विभाग के कार्यकारी इंजीनियर ने एक पत्र जारी कर जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यह पत्र BBMB (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पत्र में BBMB ने आशंका जताई है कि पोंग डैम की झील का जलस्तर कभी भी और बढ़ सकता है। इस समय डैम का जलस्तर 1320.40 फीट तक पहुंच चुका है। डैम एरिया और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में कभी भी डैम से शाह नहर बैराज और आगे ब्यास नदी में पानी छोड़ा जा सकता है।

इस संभावित खतरे को देखते हुए BBMB की ओर से पूर्व एडवाइजरी जारी कर दी गई है। नहरी विभाग ने पोंग डैम के अंतर्गत आने वाले जिला होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट (पंजाब) और हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम (मुकेरियां, दसूहा, जवाली, नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा) तथा संबंधित थाना प्रभारियों को पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.