Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

नेशनल हेराल्ड केस में ED की दलीलें पूरी, कल सोनिया-राहुल गांधी रखेंगे अपना पक्ष

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं. पूरे मामले की कल 2 बजकर 30 मिनट पर फिर से कोर्ट में सुनवाई होगी. कल शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तरफ से कोर्ट के सामने दलील दी जाएगी. कोर्ट में ED की तरफ से Young Indian कंपनी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

ED की तरफ से कोर्ट को ये बताया गया कि यह एक Young Indian का क्लासिक मामला है. Young Indian एक कागजी कंपनी है, जिसे केवल इस उद्देश्य से बनाया गया था कि AJL और उसकी संपत्तियों का अधिग्रहण किया जा सके. इसका अंतिम लाभ और नियंत्रण आरोपियों के पास ही रहे, यही योजना थी.

कोर्ट ने कहा कि Young Indian को एक विशेष उद्देश्य (Special Purpose Vehicle- SPV) के रूप में इस्तेमाल किया गया. इसका मकसद मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित गतिविधियों को अंजाम देना था. इससे पहले नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की अदालत में कहा था कि सोनिया और राहुल गांधी 2000 करोड़ रुपए की एसोसिएट जर्नल लिमिटेड (AJL) को हड़पने की कोशिश की.

नेशनल हेराल्ड मामले राहुल से हुई थी 50 घंटे पूछताछ

नेशनल हेराल्ड केस देश और कांग्रेस का सबसे बड़ा चर्चित मामला है. इसमें कई तरह के आरोप लगे हैं. इस मामले को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी से घंटों पूछताछ की गई है. जून 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से 5 दिनों में 50 घंटे से भी ज्यादा पूछताछ की गई थी. इसके बाद 21 जुलाई 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल-जवाब हुए थे.

एक दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा था कि ईडी की जांच के दायरे में कांग्रेस के आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने जांच में सहयोग नहीं किया है और मोतीलाल वोरा पर जिम्मेदारी डाली है. हर सवाल के जवाब में उन्होंने उसके लिए मोतीलाल वोरा को जिम्मेदार बताया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.