Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

दिल्ली में डबल मर्डर, बंद घर में मिली मां-बेटे की लाश, नौकर हुआ फरार

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बुधवार की सुबह दोनों की लाश मिली. डबल मर्डर की ये वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रुचिका और उनके 14 वर्षीय बेटे कृष के रूप में हुई है. घर का मेन दरवाजा बाहर से बंद था. मां-बेटे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

पुलिस को इस वारदात की सूचना मृतक महिला के पति द्वारा दी गई, जो रात को घर पहुंचे थे. उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया. उसे कई बार खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए.

रुचिका का शव बेडरूम में और बेटे कृष का शव बाथरूम के अंदर खून से लथपथ मिला. दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. घटनास्थल से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या योजना बनाकर की गई है. पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में घर का ही नौकर शामिल हो सकता है, जो घटना के बाद से फरार है.

फिलहाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार नौकर की तलाश तेज कर दी गई है. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं कि घर के अंदर ही इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.