Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

तेलंगाना: BJP विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा, लड़ना चाहते थे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. गोशामहल के विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि टी राजा सिंह तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे. उन्होंने अपना इस्तीफा तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेज दिया है. टी राजा सिंह ने सदमे और निराशा का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है.

उन्होंने तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को लिखे अपने इस्तीफे में कहा, मैं बहुत ही निराशा के साथ यह पत्र लिखा हूं. तमाम मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि रामचंदर राव को तेलंगाना बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं. यह फैसला मेरे लिए काफी शॉकिंग था. न सिर्फ मेरे लिए बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के लिए जो पूरी आस्था से मेरे साथ खड़े थे. मगर वो आज निराश महसूस कर रहे हैं.

गोशामहल के लोगों की सेवा करते रहेंगे- टी राजा

विवादास्पद बयानों और हिंदुत्व के प्रति अपनी कट्टर छवि के लिए मशहूर राजा सिंह के इस्तीफे का कारण तेलंगाना बीजेपी में नेतृत्व विवाद बताया जा रहा है. टी राजा सिंह तेलंगाना में गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. रामचंदर राव के तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बनने की संभावन को लेकर उनकी नाराजगी है.

इस्तीफे के बाद टी राजा ने कहा कि भले ही वे पार्टी से अलग हो गए हों लेकिन हिंदुत्व और गोशामहल के लोगों की सेवा करते रहेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर उन्होंने कहा कि अब में बीजेपी की सदस्य नहीं हूं. मैं पार्टी से अलग हो सकता हूं, लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा और गोशामहल के लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं.

2018 में भी टी राजा सिंह ने दिया था इस्तीफा

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब राजा सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दिया हो. इससे पहले 2018 में उन्होंने गौ रक्षा के मुद्दे पर पार्टी से समर्थन न मिलने का हवाला देकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन तब पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था. टाइगर नाम से मशहूर टी राजा सिंह के इस कदम से तेलंगाना बीजेपी में उथल-पुथल मच सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.