Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में Gangster जग्गू भगवानपुरिया की मां पर चली ताबड़तोड़ गो+लियां, मंजर देख दहले लोग…

बटाला: बटाला के कादियां रोड पर ताबड़तोड़ गोलियों से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भीखोवाल थाना घुमाण कला और उसकी रिश्तेदार हरजीत कौर निवासी भगवानपुर, जो कथित रूप से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां बताई जा रही है, पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चला दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बटाला पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली थी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक मृत अवस्था में पाया गया और एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसके बाद में अमृतसर रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हालांकि, डीएसपी ने यह पुष्टि नहीं की कि घायल महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी या नहीं।

उधर, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक युवक को गोली लगने के कारण लाया गया था और उसके साथ एक महिला भी थी, जो गंभीर रूप से घायल थी। उसे अमृतसर रेफर किया गया। डीएसपी ने आगे बताया कि मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और महिला मृतक युवक की रिश्तेदार थी। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.