Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे लोग खाई में गिरे, दो की मौत… 3 हुए घायल; एक की तलाश जारी

उत्तराखंड के केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यात्रा पर जा रहे कुछ लोगों के साथ केदारनाथ मार्ग पर हादसा हो गया. यहां गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच जंगल चट्टी में पोल नंबर 153 के पास कुछ लोग पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गए. इनमें से दो लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही एक शख्स के लापता होने की भी खबर है, जिसकी तलाश की जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही DDRF को मौके पर भेजा गया.

ये घटना बुधवार, 18 जून को सुबह करीब 12 बजे घटी. जब यात्रा पर जा रहे कुछ लोग जंगल चट्टी में पोल नंबर 153 के पास खाई में गिर गए, जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर DDRF टीम जंगल चट्टी और पुलिस मौके पर पहुंची और तुंरत रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि अभी तक टीम ने दो अज्ञात मृतकों का शव और एक घायल व्यक्ति का रेसक्यू कर उन्हें कंडी के जरिए गौरीकुण्ड भेजा है. लापता शख्स और घायल को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू टीम खाई के अंदर गई हुई है.

रविवार को भी हुई एक यात्री की मौत

इससे पहले रविवार, 15 जून को भी यात्रियों के साथ हादसा हो गया था. तब भी एक यात्री की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे, जब बरसाती नाले में भारी बारिश के चलते अचानक मलबा आ गया था. इससे कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए थे. मलबे के पत्थर रास्ते में आ गए थे, जिस वजह से पैदल मार्ग बाधित हो गया था. इसके बाद सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ की पैदल यात्रा पर रोक भी लगा दी गई थी.

प्रशासन ने की यात्रियों से ये अपील

हालांकि 17 जून को रास्ते को साफ करा दिया गया था और यात्रा को फिर से बहाल कर दिया गया था. अब पहाड़ी से खाई में गिरने की वजह से दो लोगों की मौत और 3 लोग घायल हो गए. उत्तराखंड के केदारनाथ में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और बारिश की वजह से यात्रा पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रसाशन की ओर से भी अपील की गई थी कि यात्री मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक ही यात्रा करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.