
मानसा: मानसा ज़िले के गांव जोगा में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां 21 वर्षीय एक लड़की 120 फीट गहरे पुराने कुएं में गिर गई है, जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार कुएं में गिरी लड़की की पहचान साज़िया के रूप में हुई है, जो मोगा ज़िले के गांव किशनपुरा की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि साज़िया कुछ दिन पहले ही गांव जोगा में अपनी मौसी के घर रहने के लिए आई थी। फिलहाल NDRF की टीम व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और लड़की को कुएं से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.