Logo
ब्रेकिंग
सिरदर्द दूर करने का आसान घरेलू नुस्खा: जीभ पर रखें एक चुटकी नमक और पिएं पानी, हाई बीपी वाले बरतें सा... दिल्ली में अलका लांबा के 88 वर्षीय पिता के घर धावा: CCTV में दिखे नकाबपोश बदमाश, राजौरी गार्डन थाने ... देश में मानसून का तांडव: उत्तराखंड-हिमाचल में फ्लैश फ्लड का खतरा; यूपी के 24 जिलों में आंधी-बिजली और... प्रयागराज में बाढ़ का खतरा: गंगा-यमुना में उफान के बाद रेड अलर्ट जारी, 24 घंटे में 1 मीटर बढ़ा जलस्त... नोएडा में बिजली चोरी का बड़ा खेल: 1 कनेक्शन से 150 घरों में सप्लाई, ₹11 प्रति यूनिट वसूली; 3000 अवैध... पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में बड़ा उलटफेर: मतदान से पहले ABVP और SOI आए साथ, अध्यक्ष पद के लिए मिला सम... नेपाल भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के मानसरोवर यात्री; पुणे का अन्नमदेवरा दंपति लापता, ठाणे के 10 श्र... 'भारत महाशक्ति नहीं, निस्वार्थ सेवा से बना विश्वगुरु': कनाडा के टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागव... बिहार में सियासी घमासान: शिक्षा मंत्री ने विपक्ष और स्वास्थ्य मंत्री को घेरा, बोले- पीएम मोदी व नीती... चॉकलेट का लालच देकर सीढ़ियों के नीचे ले जाता था ड्राइवर; बवाना के निजी स्कूल में बच्ची से दरिंदगी, आ...
Header Ad

युवक का देसी जुगाड़… ट्रैक्टर पर बनाया चलता-फिरता स्विमिंग पूल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण गर्मी से बचने के लिए एक युवक ने ऐसा देसी जुगाड़ बनाया है. इस जुगाड़ को देखकर सभी लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. युवक ने एक ट्रैक्टर पर चलता फिरता स्विमिंग पूल बना दिया है. जिसमें क्षेत्र के लोग नि:शुल्क फुल मजा ले रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़े तक इस छोटे से चलते फिरते स्विमिंग पूल में नहा कर गर्मी से राहत पा रहे हैं. वहीं किसी ने इस चलते फिरते स्विमिंग पूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद अब जिले भर में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के आईडिया निकालते हैं. ऐसे में कन्नौज के सीखाना मोहल्ले के रहने वाले आसिफ नाम के युवक ने देसी जुगाड़ से एक ऐसा स्विमिंग पूल बनाया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीते कुछ दिनों में तापमान सुबह 11 बजे के बाद 40 डिग्री या फिर उससे ऊपर पहुंच रहा है. तापमान बढ़ने से गर्मी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में बिजली कटौती भी लोगों पर दोहरा सितम ढा रही है. गर्मी से बचने के लिए अब लोग तरह-तरह के जुगाड़ ढूंढ रहे हैं.

टैक्टर पर बनाया स्विमिंग पूल

आसिफ नाम के युवक ने अपने ट्रैक्टर पर एक बड़ी सी पॉलिथीन लगाई और उसके ऊपर पानी भरा और ट्रैक्टर को लेकर निकल पड़ा. इसके बाद जो भी इस चलते-फिरते स्विमिंग पूल को देख रहा है. वह उस स्विमिंग पूल में भले ही थोड़ी देर नहा रहा लेकिन एक बार इस चलते फिरते स्विमिंग पूल का आनंद वह जरूर उठा रहा है. लोगों को देशी जुगाड़ से बने स्विमिंग पूल से गर्मी में बहुत राहत मिल रही है. छोटे बच्चे इस चलते फिरते स्विमिंग पूल में खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं बच्चों के साथ बड़े भी इस पूल में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो हो रहा वायरल

वहीं किसी स्थानी ने इस देसी जुगाड़ के स्विमिंग पूल का वीडियो बनाया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में इस चलते-फिरते देसी जुगाड़ वाले स्विमिंग पूल की चर्चा जोरों पर चल रही है. जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है लोग उससे बचने के लिए तरह-तरह के देसी जुगाड़ भी बनाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.