
केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों ही इशारों में केंद्रीय मंत्री और लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान पर हमला बोला है. दिल्ली में अपने मंत्रालय के एक प्रोग्राम में मांझी ने कहा कि जो अपने आप को ताकतवर दिखाते हैं. दरअसल वह ताकतवर नहीं होते हैं. जो ताकतवर होते हैं वह समय आने पर अपने आप को दिखाते हैं.
उनके इस बयान को सीधे तौर पर चिराग पर निशाना माना जा रहा है. मांझी ने आगे कहा कि हमने बिहार के कई जिलों में अपनी ताकत दिखाई है. हमारे बुलाने पर लाखों लोग चले आते हैं और कई लोग मैनेज करके लोगों को बुलाते हैं. समय आएगा तो हम दिखा देंगे की जनता कहां और क्या समर्थन करती है? हम अनुशासन में रहना जानते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.