Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

‘इंसान बकरे को बेटे की तरह…’, ईद पर बुजुर्ग ने दी खुद की कुर्बानी, पत्नी ने खोला राज तो पलट गई पूरी कहानी

ईद पर जहां मुसलमान लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बुजुर्ग ने अपनी ही कुर्बानी दे डाली. सुसाइड नोट पर बुजुर्ग ने अपनी कुर्बानी का जो कारण लिखा, उसे देख हर कोई सन्न रह गया. कहानी में दिलचस्प मोड़ तो तब आया जब बुजुर्ग की पत्नी ने कुछ और ही खुलासा किया.

मृतक का नाम ईसमुहम्मद अंसारी था. जानकारी के मुताबिक, ईसमुहम्मद के परिवार में पत्नी, तीन बेटे अहमद, फैज और ताज अंसारी हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है. ईसमुहम्मद मजदूरी करते थे. वहीं, बड़ा बेटा मुर्गा काटने और बेचने का काम करता है. इन्ही की इनकम से घर चलता था.

परिवार का कहना है कि ईसमुहम्मद का किसी से कोई विवाद नहीं था. बकरीद के दिन वो नमाज अदा कर घर लौटे. फिर बकरे की कुर्बानी की तैयारियों में लग गए. इसके बाद ईसमुहम्मद ने खुद ही ही गर्दन तेजधार हथियार से काट डाली. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. इसमें मृतक ने लिखा, इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पालता है और उसकी कुर्बानी देता है. वह भी एक जीव है, मैं अपनी कुर्बानी खुद अल्लाह के रसूल के नाम पर कर रहा हूं. किसी ने कत्ल नहीं किया है और मेरा कब्र खूंटे के पास बनाना, उसी में दफनाना.’ मृतक की पत्नी हाजरा खातून ने बताया कि उसके पति पर भूत-प्रेत का साया था और वो अक्सर आजमगढ़ की दरगाह जाया करता था. तीन दिन पहले ही वह दरगाह से लौटा था.

कुर्बानी से पहले तंत्र-मंत्र

पत्नी की मानें तो शनिवार को ईसमुहम्मद झोपड़ी में धूपबत्ती जलाकर तंत्र-मंत्र कर रहे थे. तभी अचानक वे खून से लथपथ गिर पड़े. पास में ही भुजाली पड़ा था. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने बताया कि फील्ड यूनिट द्वारा मौके से जुटाए गए साक्ष्य और सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. अन्य पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है.

‘खुद की ही दे दी कुर्बानी’

उधप, मृतक के भतीजे शमीम अंसारी ने बताया कि चाचा आज मस्जिद में मिले थे. उन्होंने किसी से कोई विवाद नहीं किया. कुर्बानी का दिन था और उन्होंने खुद की ही कुर्बानी दे दी. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.