
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीबों के लिए छत उपलब्ध कराना है, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में इस योजना के तहत बने आवास में होटल चल रहा है. जिला नगरीय विकास प्राधिकरण द्वारा पीएम आवास योजना शहरी के अंतर्गत इस घर का निर्माण हुआ है. पहले तो इस घर को बनने में तकरीबन पांच साल लग गए, दूसरा इस मकान को दो मंजिला बनाकर इसमें होटल का व्यवसाय हो रहा है, जो कि डूडा द्वारा कराए गए इस निर्माण कार्य का कच्चा चिट्ठा खोल रहा है.
कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-21 कृष्णा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत संगीता के नाम से एक आवास 29 जून 2021 को आवंटित हुआ. डूडा के माध्यम से पांच चरणों में होने वाले इस निर्माण कार्य का पहला चरण नॉट स्टार्टेड में 28 सितंबर 2021 को ₹50000 के पहले भुगतान के साथ शुरू हुआ. दूसरे चरण फाउंडेशन का फोटो 23 नवंबर 2021 को अपलोड हुआ और डेढ़ लाख रुपए का दूसरा भुगतान किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.