Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

सुनील जाखड़ को लेकर ये क्या बोल गए राजा वड़िंग, पढ़ें…

पंजाब  राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज पंजाब कांग्रेस भवन में सभी हलकों के कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हमारा किसी से मुकाबला नहीं है और हम एकतरफा चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।

राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें फिर से स्विट्जरलैंड भेजने का काम करेंगे। जो व्यक्ति पार्टी में रहकर कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश करता रहा, वह आज भी इसी तरह की साजिशें रच रहा है। जो लोग अपनी पार्टियों के प्रति वफादार नहीं हैं, वे खुद के प्रति भी वफादार नहीं हैं। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि, सुनील जाखड़ भाजपा में एक बड़ा अजगर बनकर बैठे हैं। अगर सांप भी किसी को काट ले तो भी वह बच जाता है। इसी सांप ने हमें काटा है और पिछले साढ़े 3 साल में हमारी हालत देखिए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए वड़िंग ने कहा कि ये सबको काटकर सारा काम खत्म कर दे। कांग्रेस में पुराने नेताओं की वापसी के पर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह अच्छी बात है और कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। कांग्रेस में अब पहले से सब कुछ ठीक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.