Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

MLA Raman Arora के चहेते कौंसलरों को सताने लगा विजिलेंस का खौफ

जालंधर: विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा के जालंधर सैंट्रल हलके में जो चहेते कौंसलर हैं, उन्हें भी  विजिलेंस का खौफ सताने लगा है। हालांकि विधायक की गिरफ्तारी के बाद किसी भी कौंसलर ने उनके हक में आवाज नहीं उठाई है जबकि यह वही कौंसलर हैं जो कि विरोधी पार्टियों को छोड़कर आप में आए हैं और लोगों से अक्सर यही कहा करते थे कि वह विधायक रमन अरोड़ा की ईमानदारी से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़े हैं।

शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस छोड़कर आप में आए इन कौंसलरों का स्वागत भी रमन अरोड़ा ने ही किया था। आप में आने के बाद यह सभी हर समय विधायक रमन अरोड़ा के साथ ही देखे जाते थे। चहेते कौंसलर विधायक के कहने पर ही मेयर से दूरी बनाकर रखते थे और अपने प्रोग्रामों में भी सिर्फ विधायक को ही बुलाया करते थे लेकिन किसी को भी इस बात की यकीन नहीं था कि यह विधायक के बुरे वक्त में उन्हें छोड़ देंगे। कुछ चहेते कौंसलरों तथा आप वर्करों का तो यहां तक भी कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनका विधायक इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.