Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘दूसरी दुनिया में जा रहा हूं…’ कागज पर लिख गया अपने मौत की पहेली, पुलिस भी परेशान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आर्टिस्ट ने संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड कर लिया है. आर्टिस्ट ने सुसाइड नोट के रूप में कागज पर अपने मौत की पहेली लिख डाली है. अब इस पहेली में ना केवल इस आर्टिस्ट के परिजन, बल्कि पुलिस भी उलझ कर रह गई है. दो दिन बाद भी इस पहेली को नहीं सुलझाया जा सका है. हालांकि आर्टिस्ट के परिजनो ने पुलिस के सामने एक आशंका जाहिर की है. बताया है कि उसकी कंपनी में छंटनी शुरू होने वाली थी. इसलिए वह काफी परेशान था. फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच में इस आशंका को भी शामिल कर लिया है.

मामला कानपुर के विजय नगर का है. पुलिस के मुताबिक यह रहने वाला 24 वर्षीय अभिषेक गुप्ता पेंटिंग करता था. उसने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट में स्नातक किया और वहीं पर आर्ट गैलरी में अपनी कृतियां लगाईं. इन्हीं कृतियों को देखने के बाद चौबेपुर स्थित लोहिया ग्रुप एंड कंपनी ने उसे नौकरी दी थी. परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अब तक तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से अभिषेक बहुत तनाव में था. उससे कई बार इस संबंध में पूछा भी किया, लेकिन उसने तनाव की वजह नहीं बताई और सुसाइड कर लिया है.

क्या लिखा सुसाइड नोट में?

आर्टिस्ट अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मुझे माफ कर देना, सारी गलती मेरी है. मेरा परिवार निर्दोष है, प्लीज उहें कुछ भी ना करें. शायद इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो मुझे समझ सके. मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरी गलतियों की सजा मेरे परिवार को न दी जाए. ये मेरी ये आखिरी इच्छा है. प्लीज इसे पूरी कर दो. अब मैं अपनी कल्पना की दुनिया में वापस जा रहा हूं. जहां से वापसी नहीं होती.’

फंदे पर लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात में घर के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया और सभी सोने के लिए चले गए. शनिवार की सुबह जब काफी देर तक अभिषेक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां जगाने के गई. वहां अंदर का नजारा देखकर उसके होश ही उड़ गए. अभिषेक का शव फंदे से लटका हुआ था. आनन फानन में मामले की जानकारी काकादेव थाना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.