Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, 31 मामले दर्ज, 39 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर: संगरूर जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर बड़ी कार्रवाई की गई है। एस.एस.पी. सरताज सिंह चहल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 24 मई 2025 से 30 मई 2025 तक की अवधि में जिला संगरूर में ड्रग्स संबंधित कुल 22 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने 522 ग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त और 1,639 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा, अवैध शराब के धंधे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 9 मुकदमे दर्ज कर 11 आरोपियों को काबू किया गया। इनसे 185.250 लीटर देसी ठेका शराब और 11.250 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

एस.एस.पी. चहल ने बताया कि थाना सदर संगरूर क्षेत्र में हुई लूट और चोरी की दो घटनाओं को ट्रेस कर लिया गया है। इन मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे चोरी किए गए दो मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी मुहिम में आम जनता की भागीदारी को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जिला पुलिस द्वारा पंचायतों, खेल क्लबों तथा स्थानीय समाजसेवियों के साथ मीटिंग कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इस एक सप्ताह के दौरान विभिन्न पुलिस अधिकारियों द्वारा 14 गांवों और शहरों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया गया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और उनके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके अलावा, लोगों को नशा तस्करों और इसके कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

एस.एस.पी. चहल ने बताया कि नशे का धंधा करने वालों और समाज में बुराई फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशे की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और यह जंग पूरी ताकत से जारी है। उन्होंने बताया कि यह केवल पुलिस की लड़ाई नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर इस बुराई के खिलाफ खड़ा होना होगा। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को नशे की गिरफ्त से बचा पाएंगे।

एस.एस.पी. ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी प्रकार की नशे की गतिविधि की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करें। पुलिस का उद्देश्य है कि संगरूर जिले को नशा मुक्त बनाकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की स्थापना की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.