Logo
ब्रेकिंग
Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग...
Header Ad

‘जीजा ने ही दीदी को…’, पति का प्राइवेट काट तेजाब पी गई थी बीवी, अब साले ने खोला घर का डार्क सीक्रेट

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला अजब-गजब मामला सामने आया है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई. नाराज पत्नी ने पहले पति का प्राइवेट पार्ट धारधार हथियार से काट डाला. फिर खुद तेजाब पी गई. दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इस बीच महिला का भाई सामने आया. उसने कुछ और ही कहानी पुलिस को बताई.

मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गंभीर हालत में दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना 21 मई की रात की है. जब पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया. इसके बाद महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाते हुए तेजाब का सेवन कर लिया. छह दिन बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया.

सोमवार को पति ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया. वहीं, महिला के भाई ने भी आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों पर दहेज की मांग पूरी न करने और मारपीट कर बहन को जबरन तेजाब पिलाने का केस दर्ज कराया.

पुलिस ने किए बयान दर्ज

थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और पति-पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

आगामी कार्रवाई जारी है

फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी व कार्रवाई की जाएगी. पति-पत्नी से लगातार पूछताछ की जा रही है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.