Logo
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
Header Ad

देश में कोरोना के मामले 1000 पार, केरल में 400 से ज्यादा केस, 7 मौतें भी बढ़ा रहीं चिंता

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है. सोमवार की बात करें तो देश में अब तक कुल 1009 एक्टिव मामले हैं, इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल में एक्टिव हैं. इसके अलावा अब तक 7 मौतें भी सामने आ चुकी है. हालांकि इन मौतों की अब तक पुष्टी नहीं हो पाई कि ये कोरोना से हुई हैं. संदिग्ध मौतों की जांच की जा रही है.

भारत में पिछले कुछ दिनों में कोविड के 1,000 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं. रिपोर्ट किए गए कुल मामलों में से 752 मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. केरल में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय कोविड मामले सामने आए हैं. राज्य में अब तक 430 सक्रिय मामले हैं. इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां 209 मामले सामने आए हैं और दिल्ली में 104 मामले हैं. कर्नाटक में अब तक कोरोना वायरस के 47 संदिग्ध मामले सामने आए हैं. पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां कोविड के 11 मामले सामने आए हैं.

कोरोना से अब तक 7 मौतें

महाराष्ट्र में कोविड के कारण 4 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि केरल में 2 मौतें बीमारी के कारण देखी जा रही हैं. कर्नाटक में, 1 व्यक्ति की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का असली कारण पता करने में लगा है. ऐसा कहा जा रहा है जिन भी लोगों की मौतें हुई हैं. पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे.

इन राज्यों में नहीं एक भी मामला

एक तरफ देश में जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां अभी तक कोई सक्रिय मामला नहीं है. इनमें अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं.

तैयारी में लगे देशभर के अस्पताल

देश भर में जिस तरीके से इस समय कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, अगर ऐसे ही मामलों की संख्या बढ़ती है, तो भारत भर के अस्पताल बीमारी से निपटने की तैयारी कर रहे हैं. सभी राज्य सरकारों ने अपने स्वास्थ्य विभागों को कोविड के किसी भी संदिग्ध मामले की निगरानी करने और रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है. अस्पतालों को आदेश दिया गया कि अगर कोई भी संदिग्ध मरीज नजर आता है तो उसकी कोविड जांच जरूर कराएं.

घबराने की जरूरत नहीं- सीएम रेखा

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दी गई है. पैनिक होने की जरूरत नहीं है. सरकार इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बस सतर्क रहें. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंगलवार को बैठक बुलाई है. देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा होगी .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.