Logo
ब्रेकिंग
Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... पॉलिटेक्निक-कॉसमी क्षेत्र में RTO की चेकिंग, बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3...
Header Ad

दूल्हे ने ठुकरा दिए सगाई में मिले लाखों रुपए, दुल्हन समेत लोगों का जीत लिया दिल

नीमच : राजपूत समाज में दूल्हे की सगाई दस्तूर में लाखों रूपए और सोने-चांदी के आभूषण देने की परंपरा सालों से चली आ रही है, लेकिन नीमच जिले में सिंगोली के पास स्थित अम्बा ठिकानें में दूल्हे ने लाखों रूपए ठुकरा दिए और सगाई दस्तूर में सिर्फ एक रूपया और नारियल लिया। शक्तावत परिवार के इस संदेश की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

करणी सेना परिवार के सक्रिय सदस्य पुष्पराज सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ठिकाना अंबा में ठाकुर साहब दलपत सिंह के पौत्र व कुंवर सिद्दार्थ सिंह शक्तावत के बेटे देवांश सिंह की सगाई दस्तूर का गुरूवार 22 मई को कार्यक्रम आयोजित हुआ। दूल्हे को ससुराल पक्ष ठिकाना आंकली लड़की वालों की तरफ से ठाकुर कैलाश सिंह, शंकर सिंह, सूर्यभानसिंह पंवार ठिकाना आंकली ने टीका दस्तूर के रूप में 5 लाख 21 हजार पेश किए। इस पर दूल्हे के पिता ने शगुन के तौर पर एक रुपया नारियल लेकर टीका दस्तूर की रोकड़ राशि वापिस लौटाई। वह राजपूत समाज सहित अन्य समाजों के लिए लड़की वालों की तरफ से टीके में आने वाली नगद राशि को नहीं लेने का संदेश दिया।

इस आयोजन में उपस्थित राजपूत समाज जनों ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे दहेज मुक्त समाज के विकास को बल मिलेगा व समाज उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर ठाकुर साब अम्बा देवराज सिंह शक्तावत, ठाकुर साब गुलाब सिंह राठौड़ गुड्डा खेड़ा, ठाकुर साब भेरू सिंह हाड़ा दौलपूरा, ठाकुर साब गजेंद्र सिंह राठौड़ रानीपुरिया, ठाकुर साब गजेंद्र सिंह राठौड़ चम्पी,ठाकुर साब लाखन सिंह चौहान नारायणगढ़ सहित आसपास के सभी ठिकानों से राजपूत समाज के पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.