Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

लुधियाना के लोगों को मिली सौगात, व्यापारियों व किसानों को भी होगा फायदा

लुधियाना: बहादुरके रोड स्थित दाना मंडी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को क्षेत्रीय विधायक मदनलाल बग्गा ने विधिवत रूप से किया। लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान कारोबारियों और आम लोगों को अब राहत मिलेगी। मंडी में व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए यह सड़क अत्यंत आवश्यक मानी जा रही थी। विधायक बग्गा ने बताया कि यह कार्य जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सड़क निर्माण से न केवल ट्रैफिक की समस्या कम होगी, बल्कि मंडी में आने-जाने वाले व्यापारियों और किसानों को भी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर कई गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। काउंसलर अमन बग्गा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल, सेक्रेटरी रूमेल सिंह, हरजोत, रणजीत सिंह सीबिया, मनजीत ढिल्लों, रचिन अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, विकास गोयल विक्की, गुरविंदर सिंह मंगा, रॉकी थापर, अभिमन्यु, अनिल कुमार, गुरप्रीत सिंह गोनू, मनी गुप्ता, निशांत कुमार, सतीश नारंग, निशांत मार्बल, बलजीत सिंह, हरप्रीत, राजू बाबा, छिन्दा, लाला सतपाल, गुरप्रीत, और मनप्रीत आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बन जाने से मंडी क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.