Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

कैसे ISI एजेंट्स की मदद करता था शहजाद? पत्नी बोली- वो जासूस नहीं, पाकिस्तान से सूट लाकर इंडिया में बेचता था पति

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार को यूपी एटीएस ने एक ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शहजाद नाम के शख्स को मुरादाबाद से जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया. जासूस शहजाद की पत्नी ने जासूसी करने से इनकार किया है. जासूस की पत्नी का कहना है कि उसका पति पाकिस्तान से कपड़ा लाकर कारोबार करता है. यूपी एटीएस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. फिलहाल पूछताछ लगातार जारी है. ATS के हवाले से कहा गया है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर पर कई बार शहजाद गया है, जिसमें कई अहम खुलासे और होना बाकी हैं. मुरादाबाद में जासूस की गिरफ्तारी को लेकर जब रामपुर की रहने वाली जासूस शहजाद की पत्नी रजिया से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे पति शहजाद कपड़े का काम करते थे. अगर काम खुला होता था तो कर लेते थे. वरना वह फल-फ्रूट का ठेला भी लगा लिया करते थे.

“पति के साथ बहुत जुल्म हो रहा है”

रजिया ने कबूल किया कि उनके पति सूट पाकिस्तान के लाहौर से लेकर आया करते थे. शहजाद की पत्नी ने बताया कि साल में एक दो बार पाकिस्तान जाया करते थे, जहां से सूट लेकर आया करते थे. जब गिरफ्तारी को लेकर जानकारी ली गई तो शहजाद की पत्नी ने बताया हमें नहीं पता क्या कुछ हुआ है. शहजाद की पत्नी ने कहा मेरे पति को लोग दोषी ठहरा रहे हैं. मेरे पति के साथ बहुत जुल्म हो रहा है.

शहजाद के साथ कौन जाता था पाकिस्तान?

ISI एजेंसी को लेकर काम करने के लिए पूछे गए सवाल पर पत्नी ने कहा कि नहीं नहीं यह सब झूठ है. यह जो भी तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं. वह झूठे हैं. महिला ने बताया उसके पति का कपड़े का कारोबार था. जब रजिया से ये पूछा गया कि शहजाद के साथ कोई और भी पाकिस्तान जाता था? तो उसने जवाब देते हुए कहा कि उसके पति शहजाद अकेले ही पाकिस्तान जाया करते थे और वहां से कपड़ा लाकर भारत में बेचा करते थे. मेरे पति का ISI से कोई संबंध नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.