Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Punjab के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जान उड़ेंगे होश

मोगा : पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की मौत होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, कबड्डी खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली है, जिसकी वजह जान हैरान रह जाएंगे। बता दें कि, हाल ही में मोगा के निहाल सिंह वाला कस्बे के हिम्मतपुरा गांव के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खी ने जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी ने विदेश जाने के लिए जुगराज सिंह उर्फ ​​राजा, उसकी मां गुरदेव कौर और अमरजीत कौर को 25 लाख रुपये दिए थे। इन्होंने न तो लखवीर सिंह को उसके पैसे लौटाए और न ही उसे विदेश भेजा। इससे लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खी काफी परेशान रहने लगा था, जिसके चलते उसने जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, पुलिस अधिकारियों ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.