Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

तुर्किये को कड़ा सबक सिखा रहे लखनऊ के लोग, 18 बुकिंग हुई कैंसल

पिछले काफी समय से दिनों सीमा पर पाकिस्तान के साथ तनातनी का माहौल रहा. ऐसे में भारतीय पर्यटकों में भारी नाराजगी है. यही वजह है कि वो तुर्किये जाने से परहेज कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भी कई व्यापारी भी शामिल हैं, जिन्होंने तुर्किये जाने की तैयारी की थी, लेकिन अब अपनी टिकट कैंसल कर रहे हैं. लखनऊ से तुर्किए जाने वाले 18 लोगों ने हवाई टिकट रद्द करवाए हैं.

तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल के लिए अमौसी एयरपोर्ट से कनेक्टिंग उड़ाने हैं. लखनऊ से पर्यटक, सराफा कारोबारी और महजबी कार्यों से संबंधित लोगों की आवाजाही तुर्किये के लिए होती है. भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया हालात के बाद लोग तुर्किये किए जाने से बचने लगे हैं.

30 पैकेज हुए थे बुक

बीते एक महीने में 30 से ज्यादा हवाई पैकेज बुक हुए थे. इनमें से 18 को कैंसल किया जा चुका है. एयर टिकट होटल की बुकिंग भी इसमें शामिल है. एरवाना ट्रेवल्स के मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में तुर्किये पैकेज बुक हुए थे. हालिया हालात के बाद संबंधित लोगों की आवाजाही तुर्किये के सराफा कारोबारी व मजहबी कार्यों से है लेकिन वो भी र्यटक तुर्किये जाने से परहेज कर रहे हैं. इनमें व्यापारी भी शामिल हैं. एक ट्रेवल एजेंसी के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों में अब तुर्किये जाने के बजाय लोग यूरोप के पैकेज बुक करवा रहे हैं और अब वहां की संख्या तेजी से बढ़ रही.

अमौसी से इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें नहीं हैं. कनेक्टिंग उड़ानों के जरिये यात्री दिल्ली जाते हैं. फिर वहां से इस्तंबुल की यात्रा करते हैं. इसमे 15-22 घंटे तक लगते हैं. लखनऊ से इस्तांबुल के पैकेज में इंडिगो एयरलाइन का किराया 23,680 रुपये और एयर इंडिया का 40,491 रुपये व सऊदिया एयरलाइंस का किराया 44,926 रुपये तक है.

तुर्किए के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया

पाकिस्तान के समर्थन में आए तुर्किये के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया. राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान के पोस्टर फूंककर नाराजगी जताई. तुर्किये से कारोबार बंद करने की मांग की गईं. हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़ा के बाहर प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद गफ अब्बास नकवी ने कहा पिछले साल तुर्किये में भूकंप आया था तो भारत सहायता देने वाला पहला देश था.

हम तुर्किये के लोगों को बचाने के लिए इंतजाम करते है. तुर्किये की सरकार भारतीयों को मारने के लिए पाकिस्तान को ड्रोन देती है. यह दुख की बात है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने तुर्किये का चेहरा बेनकाब हो गया है. वह आतंकवादियों को पालने वालों का समर्थन कर रहा है. प्रदर्शन में मौलाना मुस्तफा अली खान, मौलाना अफजल अब्बास, मालाना माहममद रजा इलिया, मीलाना मिरजां वाहिद हुसैन मौजूद रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.