Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाबियों को मिलेगा बड़ा फायदा, ट्रांसपोर्ट विभाग की 29 प्रकार की सेवाएं अब सेवा केंद्रों में

अमृतसर : पंजाब के लोगों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अब लोगों को 29 प्रकार की सेवाएं सेवा केंद्रों में मिलेंगी। रीजनल ट्रांसपोर्ट दफ्तर की तरफ से वाहनों की रजिस्ट्रेशन से लेकर ड्राइविंग टेस्ट जैसी 29 प्रकार की सेवाएं अब भविष्य में सेवा केन्द्रों में देने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके तहत आम जनता इन सेवाओं को सेवा केन्द्रों से अप्लाई कर सकेगी।

जानकारी के अनुसार इस संबंध में सैक्रेटरी आर.टी.ए. खुशदिल सिंह संधू की तरफ से सेवा केन्द्रों के कर्मचारियों को ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। पिछले 3 दिनों से यह ट्रेनिंग कर्मचारियों को दी जा रही है। इन सेवाओं के लिए कैसे अप्लाई करना है। इसके बारे में कर्मचारियों को बताया जा रहा है। बता दें कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की तरफ से पूरे राज्य के रीजनल ट्रांसपोर्ट दफ्तरों व एस.डी.एम.एज. की तरफ से ट्रांसपोर्ट विभाग संबंधी दी जाने वाली सेवाओं को सेवा केन्द्रों में शिफ्ट करने संबंधी लिखित निर्देश जारी हो चुके हैं। ऑनलाइन सेवाएं लेने के लिए ज्यादातर लोग एजेंटों के शिकार बन रहे थे जिससे भ्रष्टाचार भी फैल रहा था लेकिन आने वाले दिनों में तय सरकारी फीस अदा करके लोग सेवा केन्द्रों से ही आवेदन दे सकते हैं।

कौन-कौन सी सेवाएं

सेवा केन्द्रों में लर्निंग लाइसेंस, नया लाइसेंस, हाईपोटैबीकेशन, एडीशन, टरमिनेशन, डुप्लीकेट आरसी, ट्रांसफर ऑफ ऑनरशिप आदि जैसी सेवाओं को आने वाले दिनों में सेवा केन्द्रों में शिफ्ट किया जा रहा है।

ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर बदले सारे कर्मचारी

विजीलैंस विभाग की तरफ से पूरे राज्य में ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर रेड की गई थी, क्योंकि शिकायतें मिल रही थी कि टेस्ट लेने के दौरान भ्रष्टाचार हो रहा है। एजेंटों से भेजे गए लोगों के टैस्ट पास किए जा रहे हैं और जो व्यक्ति खुद बिना एजैंट के टैस्ट देता है उसको टैस्ट में फेल कर दिया जाता है। हालांकि इस मामले में लुधियाना व कुछ अन्य जिलों में एजेंट जरुर पकड़े गए, लेकिन अमृतसर में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला, क्योंकि नवनियुक्त सैक्रेटरी आर.टी.ए. खुशदिल सिंह ने पदभार संभालते ही ट्रैक पर काफी सख्ती कर रखी थी इतना ही नहीं ट्रैक में वर्षों से तैनात कर्मचारियों को भी सीट से बदलकर दफ्तर में अन्य सीटों पर तैनात कर दिया था। इन कर्मचारियों के जिले शिफ्ट करने के लिए भी एस.टी.सी. को लिखित रूप से कहा गया था।

सदर सेवा केन्द्र के बाहर सरगर्म एजैंट शिकंजे से बाहर

जिस समय ऑटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर विजीलैंस विभाग की तरफ से रेड की गई तो कुछ बड़े एजैंटों के साथ साथ एक ऐसे एजैंट का भी खुलासा हुआ जो सदर सेवा केन्द्र के बाहर एक वसीका नवीस की दुकान पर काम करता था और ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य काम करवाने के लिए मोटी रिश्वत लेता था। यह एजेंट ट्रैक पर तैनात कुछ कर्मचारियों के संपर्क में था और बिना फोटो और बिना टेस्ट दिए ही लोगों के टेस्ट पास करवा देता था। फिलहाल इसके बारे में पुलिस को भी लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक यह एजैंट फरार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.