Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री विजय शाह की अपमानजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फिर आई सफाई

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान जो कहा वह सोशल मीडिया को खूब वायरल हो रहा है और उसकी जमकर आलोचना भी की जा रही है. मंत्री विजय शाह ने कहा कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, उन कटे-फटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई. दरअसल, जिस समय और जिस मंच से मंत्री यह बयान दे रहे थे, उस मंच पर क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थीं. मंत्री विजय शाह के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है.

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

इस मामले में कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने विजय शाह पर जमकर हमला बोला है. उमंग सिंघार ने कहा कि विजय शाह का सेना के आला अधिकारी पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह सेना और महिलाओं दोनों का अपमान है. सेना का कोई अधिकारी हो या सैनिक, उसका कोई धर्म नहीं होता, उन्हे हिंदू या मुसलमान के रूप में नहीं गिना जाता. उनका केवल एक ही धर्म होता है- देश. मजहब की बात बार-बार भारतीय जनता पार्टी करती है और इस तरह की भाषा भाजपा की सोच को उजागर करती है. यह बयान अत्यंत निंदनीय है. मैं विजय शाह के इस बयान की घोर निंदा करता हूं. उन्हें इस बयान पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए.

कर्नल सोफिया पर अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने मंत्री विजय शाह ने जो बयान कर्नल सोफिया कुरैशी के संदर्भ में दिया है, वह बेहद आपत्तिजनक है. बीजेपी को आगे बढ़कर विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए. विजय शाह ने इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के विषय में टिप्पणी की थी, जिस पर पार्टी ने उनका इस्तीफा ले लिया था. आज देखना है कि बीजेपी के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार ज्यादा महत्वपूर्ण था या सोफिया कुरैशी और उनके जैसे सेना के अधिकारी और फौजी ज्यादा महत्वपूर्ण है. हम इंतजार करेंगे कि बीजेपी इस तरह के बयान पर क्या फैसला लेती है. हम मंत्री विजय शाह को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग करते हैं.

मंत्री विजय शाह ने दी सफाई

विवादित बयान के बाद मामला बढ़ता देख मंत्री विजय शाह ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि मेरी बात को गलत संदर्भ में देखा जा रहा है. विजय शाह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है. मेरे भाषण को अलग संदर्भ में ना देखें. अलग संदर्भ में देख रहे हैं तो मैं कहना चाहता हूं, मेरी बात उस संदर्भ में नहीं है. हमारी बहनों ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर बदला लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.