Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी

पति-पत्नी के बीच प्यार होता है तो झगड़े भी होते ही हैं. लेकिन कभी-कभी झगड़े विकराल रूप भी धारण कर लेते हैं. ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के कानपुर में. यहां पर सब्जी में नमक को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. पत्नी अपने पति से नाराज होकर घर से कहीं चली गई. फिर वापस नहीं लौटी. 34 दिन बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है. महिला ने फिर पूरी कहानी पुलिस को बताई.

विवाहिता ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर छोड़ा था. पूछताछ में उसने बताया कि वह इतने दिन परिचित के घर कानपुर में रही और अब कुछ काम कर आत्मिनर्भर बनने के लिए दिल्ली जाने के लिए स्टेशन आई थी. तभी जीआरपी के जवानों ने पकड़ लिया.

जीआरपी प्रभारी ने पति को बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के सारण निवासी महिला का अपने पति से चार अप्रैल को विवाद हुआ था. इसके बाद वह घर से भाग निकली थी. कानपुर सेंट्रल पर उतरने के बाद किसी परिचित के घर चली गई. गुमशुदगी दर्ज होने की वजह से पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग दिशाओं में लगी थीं. चेकिंग के दौरान एक महिला संदिग्ध दिखी तो गुमशुदगी के दौरान पुलिस को मुहैया कराई गई फोटो से मिलान किया गया तो सच्चाई सामने आ गई. जीआरपी प्रभारी ने पति को फोन करके बुलाया तो वह अपनी बहन और रिश्तेदारों को लेकर गुरुवार सुबह कानपुर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें युवती को सौंप दिया.

परिजनों को सौंपी गई महिला

कानपुर सेंट्रल जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन से लापता महिला को बरामद कर लिया गया है. बरामदगी के बाद उसके पति को फोन सूचना दी गई। सूचना के बाद उनके पति वहां पहुंचे. महिला को उसके घरवालों को सौंप दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.