Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

वृंदावन में पदयात्रा के दौरान बाल-बाल बचे प्रेमानंद महाराज, लोहे का ढांचा गिरने से मची अफरा-तफरी

कृष्ण नगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज अपनी पदयात्रा के वक्त बाल-बाल बच गए. उनकी यात्रा मार्ग पर लगा टेंट का ट्रस (लोहे का ढांचा) हिलते हुए गिरने लगा. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय प्रेमानंद महाराज उधर से गुजर रहे थे. यह सब होते देख महाराज के साथ मौजूद लोग और पुलिस ने उन्हें वहां सुरक्षित निकाला. बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उमड़ीभीड़ के अत्याधिक दबाव के चलते ट्रस गिरने लगा था.

जानकारी के मुताबिक, इस वक्त वृंदावन में श्री हरिवंश महाप्रभु के हितोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर कार्यक्रम की तैयारी के लिए यह ढांचा लगाया गया था. इसी मार्ग से प्रेमानंद महाराज गुजरते हैं. जब महाराज आश्रम से अपने निवास की ओर जा रहे थे, तब यह ढांचा हिलने लगा, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ की यह गिरने वाला है. लेकिन, गनीमत रही और कोई भी हादसा होने से बच गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पदयात्रा के दौरान हुआ हादसा

मामला बुधवार की सुबह का है. प्रेमानंद महाराज रोजाना की तरह पदयात्रा के लिए अपने निर्धारित मार्ग से निकले. वह अपने आश्रम की ओर गए. वापसी में जब प्रेमानंद महाराज अपने निवास की ओर जा रहे थे, इस बीच उनके दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. इस दौरान आश्रम की कुछ दूरी पर जब महाराज पहुंचे तो वहां बने लोहे का ट्रस, जिससे सजावट की जाती है, वह अचानक हिलने लगा और गिरता हुआ दिखाई दिया.

वीडियो हो रहा वायरल

प्रेमानंद महाराज के पर्रिकर के लोगों ने उसे देखा तो उनको सूचित किया. उन्होंने प्रेमानंद महाराज को तुरंत कवर करते हुए उन्हें सुरक्षित किया, जिसे वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है. महाराज उसमें बचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वही, जब यह घटना हुई तो भक्त भी एक बार को घबरा गए. लेकिन गनीमत रही कि कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ. प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में शिष्य हैं, जिसमें प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया का महाराज भी कहा जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.