Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

10वीं-12वीं में बेटियों ने मारी बाजी, प्रज्ञा और प्रियल ने किया टॉप, जानें असफल छात्रों के लिए सीएम डॉ. यादव ने क्या कहा?

भोपाल : मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 6 मई का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी किए। इन परीक्षा परिणामों में बेटियों ने बाजी मार ली। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं। आज मन गदगद है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा, मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं। उनके अवसर अभी समाप्त नहीं हुए हैं। उन्हें तत्काल दूसरी बार परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हमारी सरकार छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। ताकि, उनका पूरा साल खराब न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रही शिक्षानीति में नवाचार भी हो रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने असफल विद्यार्थियों के परिजनों से कहा कि वे बच्चों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि हर बच्चा योग्य है। उसके असफलता के पीछे कोई न कोई वजह होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.