Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

फ्लश करते ही कैसे हुआ टॉयलेट शीट में ब्लास्ट? IIT की स्पेशल टीम लगाएगी पता

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक बेहद चौंका देने वाली घटना हुई. यहां एक घर में वेस्टर्न टॉयलेट सीट में जोरदार धमाका हुआ, जिससे टॉयलेट सीट फट गई. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी इसे समान्य घटना नहीं मान रहे हैं. अब अधिकारियों ने इस धमाके की जांच आईआईटी के विशेषज्ञों से कराने का फैसला किया है.

दरअसल अधिकारिकयों ने जांच की, लेकिन उनकी जांच में एक भी बिंदू ऐसा नहीं मिला, जिससे इस तरह का विस्पोट मुमकिन हो सके. अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अपनी पाइपलाइन को चेक किया है. पाइपलाइन में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली है. अधिकारियों ने कहा कि वैंट पाइप भी लगा हुआ था, जिससे की बाथरूम से गैस बाहर निकल सके. ऐसे में विस्पोट संभव ही नहीं हो सकता. अगर विस्पोट की वजह मिथेन गैस है, तो विस्पोट आसपास के घरों में भी होता. ऐसे में आईआईटी विशेषज्ञों से जांच कराएंगे.

पीड़ित परिवार ने क्या बताया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा ने कहा कि टीम द्वारा पाइप लाइन की जांच की गई. कहीं कोई कमी नहीं पाई गई. सीवर भी ओवरफ्लो नहीं मिले, जिससे मिथेन गैस ज्यादा मात्रा में बन सके. वहीं पीड़ित परिवार ने बताया कि जब टॉइलेट का फ्लश दबाया तो मीथेन गैस निकली. गैस का संपर्क बाथरूम के पास लगे एसी के कंप्रेसर यूनिट से हुआ और ये धमाका हो गया. पीड़ित परिवार ने बताया कि लोगों ने उनकी गली में सीवर के ढक्कन रैंप के नीचे दबा दिए हैं. इसके चलते गैस नहीं पास होती.

फ्लश चलाने पर हुआ विस्फोट

बता दें कि किसान नेता और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सुनील प्रधान का बेटा आशु (20) शनिवार दोपहर को बाथरूम गया. शौच करने के बाद उसने जैसे ही फ्लश चलाया, वेस्टर्न टॉयलेट सीट में धमाका हो गया और वो फट गई. इसके बाद वहां आग लग गई. धमाके में आशु झुलस गया. आशू की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे. फिर उसको जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. डाक्टरों ने कहा है कि अभी उसे स्वस्थ्य होने में समय लगेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.