Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

पाकिस्तानी मामू की बेटी से शादी पड़ी भारी… CRPF से बर्खास्त मुनीर अहमद ने बताई पूरी कहानी, सामने रखा अपना पक्ष

पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी को ‘छिपाने’ के लिए सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद ने TV9 भारतवर्ष से कहा कि पिछले साल CRPF के मुख्यालय से अनुमति मिलने के करीब एक महीने के बाद उन्होंने अपनी शादी की थी. इसी के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कई बड़े खुलासे किए. मुनीर खान ने बताया कि मिनल खान उनके मामा की बेटी है और उनकी यह शादी मिनल के साथ बचपन से तय की गई थी.

सेवा से बर्खास्त किए जाने को लेकर मुनीर अहमद ने कहा कि मुझे शुरू में मीडिया रिपोर्टों के जरिए से अपनी बर्खास्तगी के बारे में पता चला. मुझे जल्द ही सीआरपीएफ से एक पत्र मिला, जिसमें मुझे बर्खास्तगी के बारे में जानकारी दी गई, जो मेरे और मेरे परिवार के लिए एक झटका था, क्योंकि मैंने मुख्यालय से मिनल खान से करने से पहले जोकि पाकिस्तानी से इजाजत मांगी थी और शादी के बाद भी मैंने सूचित किया था.

भारत ने उठाए सख्त कदम

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए हैं. इसी के चलते भारत ने देश में रह रहे पाकिस्तानियों को डिपोर्ट करने का फैसला लिया. इसी के चलते मुनीर अहमद और उनकी पाकिस्तानी पत्नी मिनल खान का रिश्ता सुर्खियों में आया. हालांकि, मिनल को पाकिस्तान वापस भेजने के लिए 29 अप्रैल को ले जाया जा रहा था, लेकिन जम्मू-कश्मीर के हाई कोर्ट ने आखिरी समय में मिनल खान को डिपोर्ट किए जाने पर रोक लगा दी.

कब हुई थी दोनों की शादी

सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद मुनीर अहमद ने इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी और मिनल खान की शादी 24 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई थी. वो मेरे मामा की बेटी है. वे पाकिस्तान में सियालकोट में रहते हैं. विभाजन से पहले, दोनों परिवार यहां एक साथ रहते थे, लेकिन विभाजन के बाद वो पाकिस्तान चले गए.

मुनीर का दावा विभाग को किया था सूचित

मुनीर ने शादी को लेकर कहा, हमारे परिवार के बड़ो ने बचपन में ही हमारा रिश्ता तय कर दिया था. मैं सीआरपीएफ में था, मैंने अपने विभाग को इस शादी की सूचना देने के लिए पत्र लिखा था. मैंने उन्हें 31 दिसंबर 2022 को एक पत्र लिखा. फिर उन्होंने कुछ आपत्ति लगा कर लेटर को वापस कर दिया था. उसमें शादी का कार्ड, जगह पूछी गई थी , फिर मैंने सब कुछ लगा कर सीआरपीएफ को सौंप दिया था. उचित चैनल के माध्यम से, यह सीआरपीएफ, दिल्ली के निदेशक तक पहुंच गया था.

मुनीर ने आगे कहा, लगभग 5 महीने के बाद, मुझे जवाब मिला था, इसमें लिखा था कि मैंने सूचित किया था. लेटर में साफ लिखा है कि मैंने विभाग को शादी को लेकर सूचित कर दिया है. शादी के बाद, मैंने अपने विभाग को फिर से सूचित किया था. मैंने विवाह प्रमाण पत्र, शादी की तस्वीरें जमा की थी.

मिनल कब और कैसे आई थी भारत

मुनीर अहमद ने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी मिनल खान 28 फरवरी 2025 को, वीजा मिलने के बाद भारत पहुंची थी. उन्होंने कहा, मेरी पत्नी के आने के बाद मैंने अपनी बटालियन को सूचित किया था. मैंने 4 मार्च 2025 को लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया था और हमारा एफआरआरओ जम्मू के साथ एक इंटरव्यू हुआ था. मुझे बताया गया कि वे वीजा के लिए सकारात्मक सिफारिश भेज रहे हैं. हालांकि, टूरिस्ट वीजा समाप्त होने के बाद भी मिनल भारत में रह रही थी.

मेरे पास सबूत हैं

मुनीर ने कहा, बर्खास्त किए जाने का मुझे जो कारण बताया वह यह है कि मैंने अपनी पत्नी को यहां रखा और विभाग को सूचित नहीं किया. लेकिन, मैंने अपने विभाग को सूचित किया, मेरे पास सबूत हैं, मैंने दस्तावेज जमा किया और उन्हें सूचित किया. 26 मार्च को, जब मैं सुंदरबनी में मुख्यालय पहुंचा, तो मुझे अचानक 41 (बटालियन) को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया. मुझे तुरंत रिपोर्ट करने के लिए कहा गया.

मुनीर ने आगे कहा, 41 बटालियन में, मैंने इंटरव्यू दिया और अपनी पूरी कहानी बताई .मैंने डीजी को एक पत्र लिखा और वहां भी मैंने सब कुछ बताया. अपनी शादी के बारे में बताया. वह आवेदन अभी प्रक्रियाधीन था. तभी पहलगाम की घटना घटी. फिर कल अचानक मुझे सूचित किया गया कि मुझे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. मैं पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री से अपील करना चाहता हूं, मुझे न्याय चाहिए, मैं एक जवान हूं. ऐसा क्यों हुआ? मैं अपने विभाग को सारी जानकारी दे रहा हूं. उन्होंने कहा, मैं एक जवान हूं और देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं, मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखा नहीं कर सकता और जो पहलगाम में हुआ है मेरे दिल में भी उतना गुस्सा है जितना पूरे देश में गुस्सा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.