Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कोयले से भरे चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वाह से करीब दो किलोमीटर दूर काटकूट रोड़ पर जगतपुरा के समीप रविवार की रात साढ़े तीन बजे कोयले से भरे चलते ट्रक मे अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें वाहन चालक मालिक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग में ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बड़वाह से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा व करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन भीषण आग में लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा है। वाहन मालिक व चालक अजीत सिंह संधू ने बताया कि ट्रक में नागपुर से कोयला भरकर नीमरानी जा रहे थे। अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई। जिसके बाद तुरंत गाड़ी से कूदकर जान बचाई। इसके बाद 100 डायल को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड चालक शेख अतीक ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे सूचना मिलते ही काटकूट रोड़ पर कोयले से भरे ट्रक में लगी भीषण आग को करीब तीन चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.