Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

संजय दत्त को किडनैप करने वाले थे डकैत, तब पिता सुनील दत्त ने डर के चलते लिया था ऐसा फैसला

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का जीवन काफी चर्चाओं में रहा है. वो फैंस के बीच अपनी एक्टिंग और फिल्मों से तो चर्चाओं में रहे ही हैं, वहीं उनसे जुड़े कई किस्से भी काफी मशहूर है. संजय दत्त ने कई अफेयर्स, तीन-तीन शादी और विवादों से भी खूब सुर्खियां बटोरी.

आज हम आपको संजय दत्त के जीवन के एक ऐसे किस्से के बारे में बता रहे हैं जब उनके पिता और दिवंगत एक्टर सुनील दत्त काफी डर गए थे. दरअसल एक बार उनका सामना कुछ डकैतों से हो गया था और वो संजय को किडनैप करने वाले थे. ये राज खुद संजू बाबा ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर खोला था.

संजय दत्त को किडनैप करने वाले थे डकैत

संजय दत्त अपनी साल 2019 में आई फिल्म ‘प्रस्थानम’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे. तब कपिल ने संजय से एक अफवाह के बारे में सवाल किया था और कहा था कि क्या फिल्म ‘मुझे जीने दो’ (1960) की शूटिंग के समय डकैतों ने उन्हें किडनैप कर लिया था. इस पर संजय ने कहा था, ”उन्होंने कोशिश की थी. उन दिनों रूपा डकैत इन मामलों में एक्टिव थी. वो दत्त साहब (सुनील दत्त) से मिले थे और मैं उस समय बच्चा था. उन्होंने मुझे अपनी गोद में बैठाया और दत्त साहब से पूछा कि उन्होंने फिल्म बनाने में कितना खर्च किया.”

डरके मारे सुनील दत्त ने उठाया था ऐसा कदम

संजय ने आगे कहा था, ”डैकेतों से दत्त साहब ने जवाब दिया था 15 लाख रुपये. उसने फिर मेरे पिता से पूछा कि अगर हम इस बच्चे को किडनैप करते हैं तो आप हमें कितना देंगे? मेरे पिता ने बड़ी चतुराई से इसे हंसते हुए मुझे उसकी गोद से वापस ले लिया. फिर दिन की शूटिंग कैंसिल कर दी गई और अगले ही दिन उन्होंने मुझे और मेरी मां को वापस बॉम्बे भेज दिया.”

2 दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई संजय की ‘द भूतनी’

संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई को ही रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ सनी सिंह निज्जर और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं. हालांकि 50 करोड़ के बजट में बनी पिक्चर का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ है. फिल्म दो दिनों में दो करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. दो दिन में इसका कलेक्शन सिर्फ 1 करोड़ 32 लाख रुपये दर्ज किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.