Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

प्रेमिका और उसकी बहन को गोली मारी, फिर खुद को उड़ाया… एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया खौफ नाक कदम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी बहन को गोली मार दी. फिर खुद को भी गोली मार ली है. प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने से मना किया था. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. तीनों का इलाज चल रहा है, यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके की है.

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेमिका और उसकी बहन को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जिससे तीनों गंभीर रूप से एक घायल हो गए. प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया था. प्रेमी ने एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया है. प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे प्रेमी नाराज था. इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

आरोपी ने प्रेमिका को मारी दो गोली

आरोपी मनदीप आजमगढ़ जिले का रहने वाला है. वह प्रेमिका के घर दोपहर करीब 1 बजे पहुंचा और प्रेमिका पूजा से बातचीत करने लगा. जब पूजा ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया तो गुस्से में मनदीप ने तमंचा निकाल कर दो गोली चला दी. पहली गोली उसके पेट में लगी और दूसरी उसके सीने में, जिससे वह गिरकर तड़पने लगी. बीच बचाव करने आई पूजा की बहन नैंसी को भी मनदीप ने गोली मार दी. जिससे वह भी घायल हो गई. उसके बाद मनदीप कमरे से बाहर निकाला और दरवाजे पर जाकर खुद को भी सीने में गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रही पूजा की मां आई और इस घटना को देखकर चिल्लाने लगी.

खुद के सीने में मारी गोली

जिससे आसपास के लोग जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी सहित फॉरेंसिक टीम पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई. वहीं तीनों घायलों को अस्पताल ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में तीनों का इलाज चल रहा है. जिस समय यह घटना हुई उस समय पूजा का भाई बीए सेकंड ईयर की परीक्षा देने गया था. परिवार के लोगों की माने तो 8 मई को पूजा की इंगेजमेंट थी. युवती के पिता कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात थे. कोरोना कॉल में उनकी मौत हो गई. मृतकाश्रित में भाई अमन यादव को नौकरी मिल गई.

अस्पताल में चल रहा इलाज

आरोपी मनदीप पूजा के मौसी के जेठ का लड़का है. वहीं इस मामले में गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कैंट थाना में दोनों बहनों पर गोली मारने के बाद खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है. इसमें आरोपी मनदीप को भी गोली लगी है. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.