Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

सास-दामाद के बाद अब मामा-भांजी… शादी के 23 दिन बाद भाग गई दुल्हन, फिर दूल्हे को भेजा वार्निंग मैसेज

यूपी के अमरोहा में शादी के 23 दिन बाद एक विवाहिता अपने रिश्ते के मामा संग फरार हो गई. पति का आरोप है कि विवाहिता ने उसे मेरठ में ड्रम कांड का हवाला देते हुए उसी तरह टुकड़ों में काटकर अटैची में भरने की धमकी भी दी है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन शादी के 23 दिन बाद दूल्हे को छोड़ कर अपने ही मामा के साथ भाग गई. फिर पति को धमकी भरा मैसेज भेजा. पति का आरोप है कि दुल्हनिया ने उसे धमकी दी है कि वो उसकी हत्या कर लाश टुकड़ों में काट देगी. फिर अटैची में भरकर ठिकाने लगा देगी.

पति का आरोप है कि दुल्हन ससुराल से 25 हजार कैश और डेढ़ लाख रुपये के गहने लेकर फरार हुई है. उसने धमकी दी थी- मेरठ का ड्रम कांड याद है ना? मेरा पीछा किया या किसी से शिकायत की तो तुम्हारा मर्डर कर लाश के टुकड़े कर दूंगी. फिर अटैची में डाल दूंगी. किसी को पता भी नहीं लगेगा. हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है.

क्या है ये पूरा मामला?

ज्योतिबा फुले नगर के एक मुहल्ला निवासी युवती की शादी बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 मार्च को हुई थी. आठ अप्रैल को नवदंपति अपने स्वजन के साथ गजरौला में मां ललिता देवी पर लगने वाले मेले में दर्शन करने के लिए आए थे. इसी मेले से विवाहिता परिजनों को गच्चा देकर गायब हो गई. काफी तलाश किया मगर, कुछ पता नहीं लगा. बाद में पता चला कि विवाहिता के मायके में रहने वाला उसका रिश्ते का मामा भी गायब है. दोनों के फोन भी बंद हैं.

शादी के 23 दिन बाद भागी

पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी. पति का आरोप है कि अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. मंगलवार को पीड़ित मीडिया के सामने आया. उसने बताया कि उसकी पत्नी शादी के 23 दिन बाद ही मां ललिता देवी मंदिर से गायब हुई और वह अपने मामा के साथ चली गई है. आरोप लगाया है कि विवाहिता ने उसे मेरठ में ड्रम कांड का हवाला देते हुए उसी तरह टुकड़ों में काटकर अटैची में भरने की धमकी भी दी थी. वह 25 हजार की नकदी और डेढ़ लाख के जेवर भी अपने साथ ले गई है.

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन विवाहिता और दूसरा व्यक्ति दोनों बालिग हैं. फिर भी मामले की जांच जारी है.

अलीगढ़ के सास-दामाद

इससे पहले अलीगढ़ में एक दूल्हा अपनी ही होने वाली सास के साथ भाग गया था. दोनों 10 दिन तक फरार रहे. फिर उन्होंने खुद ही सरेंडर कर दिया था. हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.