Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

फोन आने पर घर से निकला तो फिर नहीं लौटा, नदी से मिली युवक की लाश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सिंध नदी से एक 29 साल के युवक की लाश मिली. उसके हाथ और दोनों पैर तार से बंधे हुए थे. इससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. अब पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए बारीकी से जांच- पड़ताल कर रही है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के संगेश्वर गांव में बहने वाली सिंध नदी से मंगलवार को एक 29 साल के युवक की लाश मिली. युवक की लाश मिलने इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान गोलू दांगी के रूप में हुई है. युवक संगेश्वर गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है. जानकरी के अनुसार, मृतक युवक अचानक अपने घर से सोमवार की शाम से लापता हो गया था.

बताया जा रहा है कि मृतक अपने बड़े भाई के लिए मंडी में खाना देने जाने वाला था, लेकिन उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. इसके बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं आया. देर रात तक उसका मोबाइल भी बंद मिला. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवाई. पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी.

यवक के हाथ-पैर बंधे थे

युवक की तलाश करते हुए ही पुलिस को सिंध नदी के किनारे पहुंची तो उसे जूते और मोबाइल मिला. इसके बाद पुलिस ने एसडीईआरएफ की टीम को बुलावाया. एसडीईआरएफ की टीम ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला. उसके हाथ और दोनों पैर तार से बंधे हुए थे. इस पूरे दृश्य को देखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या कर उसकी लाश को सिंध नदी मे फेंका गया है. गुमशुदगी का यह मामला हत्या के रूप में सामने आया. अब पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए बारीकी से जांच- पड़ताल कर रही है.

पुलिस का मामले में क्या कहना है

वहीं इस पूरे मामले में रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले, लेकिन शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है. पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवा रही है, ताकि यह पता चल सके कि मृतक को आखिरी कॉल किसका आया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.