Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

शादी के बाद भी चल रहा था पत्नी का अफेयर, नहीं मानी तो… पति ने तलवार से काट डाला

बिहार के मधेपुरा जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां के एक सनकी पति ने अपने पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी. ये पूरा मामला चौसा थाना क्षेत्र के पैना पंचायत अंतर्गत चंदा हल्दी टोला वार्ड नंबर-3 का है. दोनों की शादी का महज डेढ़ साल ही हुए थे. दरअसल, पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध सबंध है.

हत्या करने के बाद पति सोमवार शाम मौके से फरार हो गया. वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय फुलौत थाना अध्यक्ष शिशुपाल रविदास मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. ग्रामीणों से पूछताछ भी की. वहीं मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने हत्यारे पति की खोजबीन की और उसे मक्के के खेत में पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

पति-पत्नी के बीच होता था झगड़ा

बताया जा रहा है कि पति बादल कुमार की शादी डेढ़ साल पहले खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी अंजलि कुमारी से हुई थी. तभी से दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था. घर में पति-पत्नी और उनका 6 माह का बच्चा ही रहता था. पति के माता-पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं.

शादी के बाद भी पत्नी का चल रहा था अफेयर

वहीं ग्रामीणों की पकड़ में आए पति ने बताया कि शादी से पूर्व उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग उसके ही गांव के एक युवक से चल रहा था. उसे लगा कि शादी के बाद उसकी पत्नी सुधर जाएगी, लेकिन शादी के बाद भी रोजाना वो अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी. यहां तक कि अपने गांव जाती तो अपने प्रेमी से मिलती भी थी.

तलवार से काटा गला

पति ने बताया कि सोमवार रात को भी वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी, जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया. फिर उसने तलवार निकालकर अपने पत्नी के गले पर वारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपने पड़ोसी के दरवाजे पर तलवार फेंक कर भाग गया. तलवार में खून देख पड़ोस के सभी लोग बादल के घर गए तो पत्नी अंजलि कुमारी मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा. फिर शव खगड़िया से आए महिला के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.