Logo
ब्रेकिंग
Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए दे... Gwalior News: एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाकर ग्वालियर लौटीं कृष्णा शर्मा; रेलवे स्टेशन पर हुआ भव... RDVV Jabalpur News: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में LLB का पूरा पेपर आउट ऑफ सिलेबस; नाराज छात्रों न... Raipur News: इंडोर स्टेडियम में होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन, बस और चारपहिया वाहनों के लिए बनाए गए स्पेश... Dhamtari Women Kabaddi Tournament: धमतरी में महिला कबड्डी का रोमांच; गुरुकुल कॉलेज रायपुर बनी विजेता... Jashpur Snake Knowledge Center: जशपुर में बनेगा वनांचल विज्ञान केंद्र और तपकरा में सर्प ज्ञान केंद्र... SECR Swachhata Campaign 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू, जानें पूरा... Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया...
Header Ad

कार्ड की तरह ऑनलाइन सेव कर पाएंगे UPI ID, फटाफट पेमेंट करने में होगी सुविधा

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. नई सुविधा के जरिए अब लोग किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग या सर्विस प्लेटफॉर्म पर अपनी UPI ID को सेव कर सकते हैं. यह सर्विस ठीक उसी तरह काम करेगी जैसे ऑनलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म यूजर अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल सेव करते हैं. इसे टोकनाइज भी कहा जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब ऑनलाइन UPI पेमेंट करते वक्त बार-बार ID को नहीं देना होगा और इससे पेमेंट का समय कम होगा.

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि NPCI यूजर्स को मर्चेंट चेकपॉइंट पर अपनी UPI आईडी स्टोर करने की सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है. वर्तमान में कोई ग्राहक ई कॉमर्स साइट पर चेकआउट करते समय आमतौर पर UPI ऐप और फिर वह खाता चुनता है जिसके जरिए वह भुगतान करना चाहता है. बताया गया है कि जब ग्राहक पसंदीदा UPI ID लॉक कर देता है तो प्रोसेस के स्टेप्स को कम कर टाइम को कम किया जा सकता है.

RBI से लेनी होगी मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक, इस सुविधा को लॉन्च करने से पहले NPCI को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी लेनी होगी. RBI के निर्देशों के तहत पेमेंट गेटवे को सिर्फ कार्ड को टोकनाइज करने की इजाजत है. इस सुविधा के जरिए यूजर्स को हर बार वेबसाइट पर पेमेंट करते समय कार्ड की पूरी जानकारी भरने की जरूरत नहीं होती है. UPI ID को सेव करने की सुविधा को मंजूरी मिलती है तो इससे UPI से पेमेंट करना कार्ड भुगतान के बराबर हो जाएगा.

ग्राहक सुविधा में होगा सुधार

अगर यह सुविधा शुरू हो जाती है तो उपभोक्ता अपनी UPI ID, जिसे UPI हैंडल कहा जाता है को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म, ट्रैवल बुकिंग एप्लीकेशन, फूड डिलीवरी ऐप और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसी लोकप्रिय मर्चेंट साइट्स पर सेव कर सकते हैं. जिनका वे रेगुलर इस्तेमाल करते हैं. इस तरह यूजर्स को हर बार लेन-देन करते समय अपनी UPI ID दर्ज करने या UPI एप्लिकेशन का चयन करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे ग्राहक सुविधा में सुधार होगा और लेन-देन की सफलता दर में वृद्धि होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.