Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में आतंक USA में कमान, Most Wanted आतंकी गिरफ्तार

जालंध: पंजाब में अलग अलग जगहों पर कुल 14 आतंकी हमले करवाने वाले बब्बर खालसा के आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हैप्पी पासिया ने जनवरी 2025 में अमृतसर की पुलिस चौकी पास एक पुलिस अधिकारी के वाहन पर विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जबकि हाल ही में जालंधर के शास्त्री मार्किट चौक नजदीक बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए हैंड ग्रेनेड हमले का भी आरोपी पाया गया था।

हैप्पी पासिया के कई आतंकियों के साथ लिंक है जो लगातार पंजाब का माहौल खराब करने में जुट हुए थे। आतंकी पासिया की गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता है। हालांकि पासिया की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों की मानें तो पासिया की गिरफ्तारी के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एहम भूमिका निभाई है। एनआईए ने हैप्पी पासिया की सूचना देने पर पांच लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। सूत्रों की माने तो अमेरिका में आई.सी.ई. (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट) हैप्पी पासिया को डिटेन किया है। पासिया की गिरफ्तारी की पुष्टि होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत में लाने के लिए भरपूर प्रयास करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.