Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पुलिस एक्शन के बाद प्रताप बाजवा का Reaction, दिया बड़ा बयान

जालंधर/चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के बाद प्रताप सिंह बाजवा से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पूछताछ की गई और बाजवा ने बड़ा बयान दिया है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उनके पंजाब सरकार, खुफिया एजेंसियों और केंद्र सरकार में सूत्र हैं। वह अपने सूत्रों का खुलासा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि उनके बयान को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनके सूत्रों ने 50 बम होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि आज की पूछताछ में उन्होंने पुलिस को पूरा सहयोग किया है।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्हें बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आज बैसाखी के अवसर पर जब लोग गुरु घरों में माथा टेक रहे हैं, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान इंटेलिजेंस एक्शन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मान साहब बिना किसी उद्देश्य के उनके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहते हैं या कार्रवाई करना चाहते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, वह पूरा सहयोग करेंगे। प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब की स्थिति के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उल्लेखनीय है कि प्रताप सिंह बाजवा को 32 ग्रेनेड संबंधी बयान को लेकर बहुत बुरे फंस गए हैं। दरअसल, पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बाद प्रताप सिंह बाजवा से पूछताछ करने उनके चंडीगढ़ आवास पर पहुंचे थे। जांच के लिए पुलिस की एक टीम के साथ पहुंची ए.आई.जी. काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें इसके लिए कोई स्रोत नहीं बताया है।

पूछताछ के दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने उनके साथ कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर अब तक जो भी मामले सामने आए हैं, उनका समाधान हो चुका है और इसकी आगे भी जांच की जाएगी। यह सबकी सुरक्षा का मुद्दा है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि इस स्रोत का पता लगाया जाए। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों के पास 32 ग्रेनेड की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  यहां आपको बता दें कि प्रताप सिंह बाजवा ने एक निजी चैनल को बयान दिया था कि पंजाब में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 ग्रेनेड बम फटने बाकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस को बाजवा के बयान को लेकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.