Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, अब ये कड़ी आई सामने

 जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार NIA ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) से एक 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA ने इस हमले के मामले की मुख्य कड़ी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध से डिजिटल उपकरण मिले हैं जिन्हें कब्जे में लिया गया है और उसके आतंकियों से भी संबंध हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड फेंका था। हमला देर रात किया गया था जिस समय मनोरंजन कालिया अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इस मामले में जालंधर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनसे पूछताछ के बाद 2 अन्य आरोपियों की भी दिल्ली से गिरफ्तारी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.