Logo
ब्रेकिंग
बाथरूम के फर्श और टाइल्स पर लगे जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? जानें सिरका और बेकिंग सोडा के 5 आसान घरे... दिल्ली में कलयुगी पिता ने की मानसिक रूप से बीमार बेटे की हत्या: 200 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पिता औ... सपा की सरकार बनी तो 3 महीने में होगी जाति जनगणना: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹40 हजार और अ... मसूरी में भारी बारिश से दरका पहाड़: मकानों पर मंडराया खतरा, पानी वाले बैंड पर भू-कटाव से दहशत यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस में ईंधन संकट: भारत बना बड़ा मददगार, 2 महीने में भेजा 10 लाख बैरल पेट्... ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर: 2017 में भी मासूम से की थी दरिंदगी, जेल से छूटते ही फिर ली बच्ची की जान; परिज... गुमला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, लोंगा गांव में पसर... चित्रकूट में 2003 के बाद सबसे विनाशकारी बाढ़: डोडा डैम टूटने से मंदाकिनी उफान पर, सेना ने 750 लोगों ... NEET-PG 2026: जयपुर के सीतापुरा iDZ सेंटर पर परीक्षा के बीच बिजली गुल, भारी हंगामा; 5 सितंबर को दोबा... पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा: सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए, व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर मुहर
Header Ad

कमरे में बैठे थे घरवाले, चुपके से आया तेंदुआ, बेड के नीचे आकर सो गया, फिर…

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास जिगनी में तेंदुए एक घर में घुस गया. वहीं घर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मचा गया. तेंदुए को देख घर में रह रहे लोग दहशत में आ गए. यह घटना यहां लीच कुंतुलु रेड्डी लेआउट में घटी. तेंदुआ पहले कमरे में गया और सोफे के नीचे सो गया. सुबह उठने पर परिवार के सदस्यों ने तेंदुए को देखा और बाहर भागकर दरवाजा बंद कर लिया. घर में तेंदुआ होने की सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी.

घर के मालिक वेंकटेश ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घर में ही कैद करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि एक तेंदुआ सारी रात उनके घर के पास घूमता रहता है. आज सुबह करीब 8 बजे तेंदुए को अपने घर की ओर आते देख वो चौंक गए. जब वे घर पर ही थे, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और कमरे सीधे कमरे में चला गया. वेंकटेश ने तुरंत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बाहर आ गया.

घर में घुसा तेंदुआ

वहीं परिवार के सभी लोग घर के बाहर आ गए. हालांकि तेंदुए की सूचना से पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए. वहीं लोगों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग की टीम की दी. मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि ये तेंदुआ नरभक्षी नहीं है. इसलिए किसी को इसने नुकसान नहीं पहुंचाया है. वन विभाग की टीम ने पहले तेंदुए को नशीला इंजेक्शन लगाया और उसके बाद उसे पकड़कर पिछड़े में बंद कर दिया और अपने साथ ले गए.

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घर के अंदर गए, उसे शांत किया और उसे कब्जे में ले लिया. बाद में, उन्होंने तेंदुए को पिंजरे में रखा और उसे एक राष्ट्रीय उद्यान में ले गए. अधिकारियों ने कहा कि वे इसे वहां से जंगल में ले जाएंगे और छोड़ देंगे. हालांकि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.