Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

इंदौर चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम, भालुओं के लिए कूलर बाघों के लिए स्विमिंग पूल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बढ़ती गर्मी के दौरान लगातार बढ़ते तापमान ने आम लोगों के साथ – साथ जू प्रबंधन की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां गर्मी से रहत के लिए लोग पेड़ की छाव और ठंडे पेय का सहारा ले रहे हैं। तो वहीं इंदौर चिड़ियाघर में भी जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जू में जानवरों के पिंजरे के बाहर हरी नेट लगाने के साथ ही फुव्वारे की व्यवस्था भी कर दी है।

वहीं तापमान बढ़ने के साथ ही प्रबंधन ने जानवरों के पिंजरों में कूलर लगाने और हाथी के लिए कीचड़ स्नान की व्यवस्था कर दी है। साथ ही जानवरों के लिए पीने के पानी में एलेक्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही,उनकी खाने में भी बदलाव किया गया है, जानवरों को इन दिनों ऐसा खाना दिया जा रहा है।

जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी ना हो सके। इसके अलावा सभी प्राणियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। फिलहाल चिड़ियाघर प्रबंधन के द्वारा की गई इस व्यवस्था से,प्राणी भी गर्मी के दिनों में ठंडा-ठंडा, कूल-कूल महसूस कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.