Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

नीमच : मंडी में व्यापारियों के गोदाम आवंटन में लाखों के लेन-देन की आशंका को लेकर नीलामी निरस्त

नीमच : नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में व्यापारियों के लिए गोदाम नीलामी की प्रक्रिया को एसडीएम संजीव साहू ने निरस्त कर दिया है। गोदाम के आवंटन में लाखों के लेन-देन की खबर सामने आने के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने हस्तक्षेप किया है। अगर शुक्रवार को मंडी में नीलामी होती तो शासन को 15 से 20 करोड़ रूपए के राजस्व की हानि होने की आशंका जताई गई थी।

कृषि उपज मंडी कमेटी द्वारा 26 मार्च 2025 से नवीन मंडी में गोदाम आवंटन की प्रक्रिया खुली बोली के जरिए शुरू की गई थी। दो दिन तक तो प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई, लेकिन तीसरे दिन शुक्रवार को होने वाले नीलामी में बड़ा गोलमाल किए जाने की शिकायत प्रशासन के पास पहुंच गई। मंडी के व्यापारियों ने ग्रुप बना लिए थे, जितने गोदाम की नीलामी होना है, उससे कुछ ही ज्यादा व्यापारियों को नीलामी में भाग लेने के लिए रखा गया। इससे साफ है कि नीलामी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं होती और गोदाम में कोई व्यापारी बढ़चढ़कर बोली नहीं लगाता और शासन को करोड़ो रूपए का नुकसान होता। शिकायत यह भी पहुंची कि ऐसा करने के लिए लाखों रूपए का उपर ही उपर लेनदेन हुआ है।

गुरूवार देर रात को एसडीएम संजीव साहू ने शुक्रवार को होने वाली गोदामों की नीलामी को निरस्त कर दिया। प्रशासन ने प्रथम दृष्टया देखा कि 48 गोदामों के विरूद्ध सिफ 52 व्यापारी, 30 गोदामों के विरूद्ध सिर्फ 32 और 13 गोदामों के लिए सिर्फ 21 व्यापारी ही शामिल हुए है। इससे स्पष्ट है कि शासन को राजस्व की हानि होगी। एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि 28 मार्च 2025 को होने वाली नीलामी को निरस्त कर दिया है। इन्हें पृथक से नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी।

157 गोदाम की नीलामी में मिले 34 करोड़ रूपए

नवीन मंडी में गोदाम की नीलामी प्रक्रिया 26 व 27 मार्च को हुई। 157 गोदामों के विरूद्ध 286 व्यापारियों ने भाग लिया। इन गोदामों की आफसेट वेल्यू 2 करोड़ 45 लाख 70 हजार 500 रूपए रखी गई थी, लेकिन 1100 गुना बोली लगी। 34 करोड़ 35 लाख रूपए का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.