Logo
ब्रेकिंग
Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ... Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत...
Header Ad

मध्य प्रदेश: पूर्व RTO कांस्टेबल सौरभ शर्मा को मंत्री की क्लीन चिट, बोले- उनके घर से कभी सोना, नकदी वाली कार नहीं निकली

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आरटीओ अधिकारी के खिलाफ जांच जारी है. लोकायुक्त की टीम की छापेमारी में पूर्व अधिाकरी के घर से अरबों की संपत्ति मिली थी. अब इसी को मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आगए हैं. जहां एक तरफ कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि तलाशी अभियान के दौरान सौरभ शर्मा के घर से सोना और नकदी से भरा वाहन बाहर निकाला गया. वहीं, परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भोपाल के मेंडोरा में एक कार में मिली नकदी और सोने के मामले में परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को क्लीन चिट दे दी है.

मंत्री का यह बयान शर्मा के खिलाफ जांच के बीच आया है. सोमवार को सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि सोना और नकदी ले जाने वाली कार शर्मा के घर के बाहर से नहीं आई थी. लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने 19 और 20 दिसंबर को शर्मा के घर की तलाशी ली थी.

मंत्री ने क्या-क्या कहा?

मंत्री ने कहा कि तलाशी के दौरान वाहन दोनों जगहों में से किसी से भी बाहर नहीं निकला. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया ने सवाल में कहा कि तलाशी के दौरान शर्मा के घर से सोना और नकदी से भरा वाहन बाहर निकाला गया, क्योंकि लोकायुक्त ने इसकी अनदेखी की.

इसी को लेकर मंत्री ने आगे कहा कि लोकायुक्त के अधिकारियों ने कभी भी इसकी अनदेखी नहीं की. मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग के बैरियरों पर जबरन वसूली की 8 शिकायतें पिछले तीन सालों में लोकायुक्त को मिली थीं, जिनकी जांच के बाद मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के मामले में सौरभ शर्मा, उनकी पत्नी दिव्या तिवारी और उनके साथियों शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, एक पुराने मामले में सुनील गौड़ नामक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

डायरी पर भी क्लीन चिट

वही परिवहन मंत्री ने कहा की सौरभ शर्मा के पास से भी डायरी नहीं मिली. ऐसे में बड़ा सवाल ये है की जब तीन एजेंसी जांच कर रही है तो फिर कैसे मंत्री क्लीन चिट दे सकते हैं. कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया है.

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के आरटीओ में कांस्टेबल रहे सौरभ शर्मा पर आय से कई गुना अधिक संपत्ति हासिल करने का आरोप है. लोकायुक्त की टीम ने 19 दिसंबर को परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के अरेरा हिल्स स्थित घर और ऑफिस पर छापा मारा था. छापेमारी के दौरान उसके ठिकानों से जांच एजेंसियों को अरबों की संपत्ति या उससे जुड़े दस्तावेज मिले हैं. आरोप है कि उसके आवाज से सोने और नकदी से भरी गाड़ी मिली है. इसी के चलते सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर पर इस धांधली में सौरभ का साथ देने का आरोप है. चेतन की ही गाड़ी में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नगद मिले थे. यह कार चेतन सिंह गौर के नाम पर पंजीकृत है. वहीं तीसरे आरोपी शरद जायसवाल को सौरभ का सहयोगी बताया जा रहा है. आरोप है कि शरद के जरिए ही सौरभ ने अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.