Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

BSF टेकनपुर के IG राजेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अकादमी में शोक की लहर

डबरा: सीमा सुरक्षा बल (BSF) अकादमी टेकनपुर के कमांडो स्कूल के आईजी राजेश शर्मा का बुधवार रात को निधन हो गया। देर रात उनके सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद परिजन और सहयोगी उन्हें फौरन अकादमी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चेक अप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया।

IG राजेश शर्मा के अचानक निधन से BSF अकादमी टेकनपुर सहित पूरे बल में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेश शर्मा अपने अनुशासन, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। टेकनपुर अकादमी में उनकी शोकसभा की तैयारियां की जा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.