Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

CM मोहन यादव ने दिखाई संवेदनशीलता, गेर में हुए हादसे के बाद कार्यक्रम किया कैंसिल

इंदौर: इंदौर में गेर के दौरान हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए, गेर में शामिल होने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और शासन की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल 4 लाख रुए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। बता दें कि इंदौर में गेर में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक नौजवान की मौत हो गई है।

सीएम मोहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “इंदौर के रंगपंचमी की गेर के इस ऐतिहासिक आयोजन में मैं पिछले वर्ष भी सम्मिलित हुआ था, इस वर्ष भी मैं इस आयोजन में शामिल होने आज आया हूं, लेकिन मुझे एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु की जानकारी अभी-अभी मिली है। ऐसे में मैंने यह निर्णय लिया है कि एक परिवार पर आज दुख का पहाड़ टूटा है, ऐसे में मैं रंग के गेर के इस आयोजन में शामिल नहीं हो पाऊंगा। दुख की इस घड़ी में मैं और मेरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मैंने तत्काल चार लाख रुपये की राहत राशि पीड़ित परिवार के लिये स्वीकृत की है। आज हमारे किसान भाई भी बड़ी संख्या में मेरा अभिनंदन करने विमानतल पर आये हैं। मैंने उनसे भी आग्रह किया है कि वो हार-फूल से मेरा अभिनंदन आज ना करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.