Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Header Ad

सरपंच पर जानलेवा हमला, पूरा मामला कर देगा हैरान

आदमपुर : गांव मदार में पार्क बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान गांव के मौजूदा सरपंच पर जानलेवा हमला करने वाले पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल अस्पताल आदमपुर में उपचाराधीन राकेश कटारिया पुत्र तेज पाल निवासी मदार ने बताया कि वह गांव मदार का मौजूदा सरपंच है तथा गांव मदार में ढेर की जमीन करीब 4 कनाल रकबा है, जिसके लिए गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पास कर प्रक्रिया पूरी कर गांव को स्मार्ट लुक देने के लिए पार्क बनाने का प्रस्ताव पास किया था। इसलिए इस प्लाट की सफाई करवाई जा रही है। इस दौरान गाँव के विजय कुमार पुत्र बख्शी राम रानी, ​​पत्नी इमरस व गांव के ही 8-10 अन्य लोग व महिलाओं ने चल रहे काम को रुकवा दिया।

इस दौरान वह सभी को समझाने लगा तो विजय कुमार ने मुझे थप्पड़ मार दिए तथा उसके अन्य साथियों ने भी मारपीट की। जब मैं अपने घर वापस आ रहा था तो कमल किशोर कटारिया के घर के सामने फिर विजय कुमार ने मुझे घेर लिया और हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने सरपंच पर हमला करने वाले विजय कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.