Logo
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ...
Header Ad

दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां उधारी का पैसा वापस नहीं मिला तो एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी. मृतक छात्र का बी-टेक फर्स्ट ईयर में पढ़ता था. उसने दोस्त को कुछ रुपये उधार दिए थे. दोस्त पैसे वापस नहीं कर रहा था, इसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया.

घटना शहर के टीटी नगर थाना इलाके की है. दरअसल, रीवा को रहने वाला छात्र सत्यम द्विवेदी किराए के कमरे रहकर बी-टेक का पढ़ाई कर रहा था. उसने अपने दोस्त को उधार पैसे दिए थे. लेकिन दोस्त ने जब पैसे नहीं लौटाए तो उसने आहत होकर किराए के कमरे फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया.

सुसाइड नोट में लिखा

इधर, पड़ताल के दौरान पुलिस को कमरे से सुसाइड में मृतक ने लिखा- मेरे परिवार को पैसा लौटा दो. तुमने कहा था बुधवार तक दे दोगे, लेकिन नहीं दिए. मैंने तुम्हारी मदद की है, तुम्हारे मामा ने भी वादा किया था कि जल्द पैसा लौटा दोगे. अब तुम क्यों नहीं लौटा रहे हो?

मृतक के बड़े भाई ने बताया

मृतक के बड़े भाई शिवम द्विवेदी का कहना है कि गांव के ही रहने वाले आदर्श द्विवेदी की सत्यम से दोस्ती थी. आदर्श हमारा दूर का रिश्तेदार भी है. उसने करीब 6 महीने पहले परेशानी का बताकर सत्यम से 80 हजार रुपए ले लिए थे. दोस्त को परेशानी में देख सत्यम ने पिता से पूछे बिना उसे पैसे दे दिए. आदर्श ने बाद में पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया था, जिसके चलते पिता सत्यम से नाराज थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.