Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

सुनील शेट्टी हुए साइड, संकट में फंसे जॉन अब्राहम, 6200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी ‘खतरा’

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की फिल्म ‘केसरी वीर’ होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी है. चर्चा थी कि 6200 करोड़ रुपये कमाने वाली एक फिल्म की री-रिलीज भी इसी दिन हो रही है, ऐसे में सुनील शेट्टी की फिल्म को नुकसान झेलना पड़ जाता. लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा गया. सुनील शेट्टी की फिल्म अब 16 मई 2025 को रिलीज होगी. लेकिन 6200 करोड़ी फिल्म अब जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के लिए बड़ा खतरा बन सकती है.

जॉन अब्राहम अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ लेकर आ रहे हैं. पहले होली के मौके पर सुनील शेट्टी फिल्म लाने वाले थे, लेकिन अब जॉन अब्राहम रंगों के त्यौहार में रंग बिखेरने के लिए तैयार हैं, लेकिन हॉलीवुड फिल्म ‘ड्यून: पार्ट 2’ इसका मजा फीका कर सकती है. ये भी होली पर ही री-रिलीज हो रही है और ‘द डिप्लोमैट’ के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है.

बॉक्स ऑफिस पर होगा द डिप्लोमैट और ड्यून: पार्ट 2 का क्लैश

ड्यून: पार्ट 2 साल 2024 में रिलीज हुई थी. इसने दुनियाभर में $714,644,358 (भारतीय मुद्रा में 62,39,88,22,800.61 रुपये) की छप्पड़फाड़ कमाई की थी. आईमैक्स पर फिल्म 14 मार्च से इंडिया में 7 दिनों के लिए दोबारा रिलीज की जा रही है. फिल्म पहले ही दुनियाभर में 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है और अब जब वापस से ये बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है तो जाहिर है फैंस इसका लुत्फ सिनेमाघरों में फिर से उठाएंगे. लेकिन इसका असर फिर जॉन अब्राहम की फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिलेगा. ड्यून: पार्ट 2 के चलते दर्शक बंट जाएंगे और जॉन अब्राहम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

जॉन के साथ ये सितारे आएंगे नजर

जॉन अब्राहम की फिल्म की स्क्रीनिंग हाल ही में विदेश मंत्रालय के लिए रखी गई थी. इसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी. लेकिन इसे एक डिस्क्लैमर के साथ रिलीज करने का आदेश दिया है. इसके अलावा हत्या वाले एक सीन पर कैंची भी चलाई गई है. फिल्म में जॉन के साथ अहम रोल में सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी हैं. इसका डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.