Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के 2 गुटों में बवाल, कैंपस में प्रोफेसर की गाड़ी पर फेंका बम; बाल-बाल बचे छात्र

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पटना यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर के वाहन पर बम से हमला किया गया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पटना के पीर बहोर थाना क्षेत्र स्थित पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस परिसर में बम धमाका हुआ, जिसके बाद से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया.

धमाके में पटना यूनिवर्सिटी के संस्कृति विभाग के प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि उनके वाहन को ही बम के द्वारा निशाना बनाया गया था. जब बम से हमला किया गया तब प्रोफेसर क्लासरूम में थे. बम ब्लास्ट की इस घटना के बाद से पूरे दरभंगा हाउस परिसर सहम गया. धमाके की आवाज सुनकर परिसर में उपस्थित छात्र और स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए. हालांकि सूचना मिलने पर पीर बहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके अलावा टाउन एसपी दीक्षा भी मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मौके पर लगे एक सीसीटीवी से अहम फुटेज भी मिले हैं. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर के छापेमारी कर रही है. पुलिस इस मामले की जांच करने की कोशिश कर रही है कि यह परिसर में अशांति फैलाने की कोई साजिश थी या फिर व्यक्तिगत दुश्मनी को लेकर की यह घटना इस घटना को अंजाम दिया गया.

पुलिस संदिग्ध लोगों से कर रही पूछताछ

बहरहाल पुलिस ने पूरे यूनिवर्सिटी के परिसर के आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और साथ ही साथ सभी संभावित पहलुओं की जांच करके इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. एएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन पर बम फेंका गया है. उसकी कंप्लेन ली जा रही है. जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.