Logo
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...
Header Ad

जिसे कहता था भैया, उसी के मोबाइल से भाभी के प्राइवेट वीडियो चुराए… फिर कई बार किया रेप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के दोस्त पर कई बार रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप लगाया है. मामला फाफामऊ इलाके का है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को महिला ने बताया- मेरे पति का राजकरन नामक दोस्त है. उसने चालाकी से उनके मोबाइल से मेरे प्राइवेट वीडियो अपने मोबाइल पर ले लिए. फिर ब्लैकमेल कर मेरे साथ कई बार रेप किया.

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ की एक महिला वर्तमान में बनारस रोड फाफामऊ स्थित किराए पर अपने पति साथ रहती है. महिला का आरोप है कि लालगंज रायबरेली के रहने वाला राजकरन सिंह उसके पति का दोस्त है, जिसके कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना था. इसी बात का फायदा उठाकर राजकरन ने महिला के मोबाइल से उसके और उसके पति के अश्लील वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया.

कई बार धमकी देकर रेप किया

कुछ दिन पहले राजकरन उसके घर पहुंचा और महिला को उसके अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद कई बार उसने महिला को यही धमकी देकर उससे रेप करता रहा. पति के दोस्त के शारीरिक शोषण की शिकार महिला के लिए जब बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया तो उसने राजकरन का विरोध किया. महिला के विरोध पर राजकरन गुस्से से बेकाबू हो गया. आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट की. यही नहीं जाते-जाते घर में रखे 20 हजार रुपए भी उठा ले गया.

मामले में क्या बोली पुलिस?

दुखी होकर महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.